hindi vyangy kavittaon ka mohalla हिंदी व्यंग्य कविताओं का मोहल्ला
Friday, November 18, 2011
व्यंग्य कविता प्रयास
Friday, August 5, 2011
व्यंग्य कविता अपना भारतवर्ष है

व्यंग्य कविता
अपना भारतवर्ष है
वीरेन्द्र जैन
राजा जेल में हैं
जनता सड़क पर है
जिसके जन्म स्थल पर विवाद है
वह सीबीआई की पेशी से अनुपस्थित होकर
जन्मदिन मनाता है
और ब्रम्हचारी बाबा के लिए
आइटम गर्ल द्वारा
शादी का प्रस्ताव भेजा जाता है
आजकल घोटालों वाली ही
सोसाइटी आदर्श है
यह अपना भारतवर्ष है
-- वीरेन्द्र जैन
Monday, July 11, 2011
व्यंग्य कविता - - धमकी
धमकी
--------------------------
इस बार नाराज होकर
न तो उसने कहा
कि वो कुएँ में कूद जायेगी
और न ही दी धमकी
मिट्टी का तेल छिड़क कर
आग लगा लेने की
अपितु वह थोड़ा सा रो ली
और फिर गम्भीर होकर बोली
कि वह रेल से यात्रा करेगी।
अब आप ही बताइए कि
यह भी कोई धमकी हुई भला,
भारतीय रेल से यात्रा करने पर आदमी
जिन्दा भी तो बच सकता है
---------------------------------------
वीरेन्द्र जैन
2/1 शालीमार स्टर्लिंग रायसेन रोड
अप्सरा टाकीज के पास भोपाल [म.प्र.] 462023
मो. 9425674629
Monday, March 14, 2011
व्यंग्य कविता- आदेश की प्रतीक्षा

आदेश की प्रतीक्षा
-------------------
वीरेन्द्र जैन
-------------------------
अरी भागवान
कुछ चाय-वाय हो जाय
या उसके लिए भी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा की जाय
-------------------------------
वीरेन्द्र जैन
2/1 शालीमार स्टर्लिंग रायसेन रोड अप्सरा टाकीज के पास भोपाल [म.प्र.] 462023
मो. 9425674629